back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिलों के संविदा एएनएम को नहीं मिला कोविड का भत्ता

– नाराज एएनएम प्रभावित कर सकते हैं टीकाकरण अभियान कुशीनगर, 24 जून (हि.स.)। प्रदेश के 42 जिलों के संविदा एएनएम को प्रति टीकाकरण सत्र के एवज में मिलने वाले 200 रुपये टीए व 100 रुपये डीए यानी प्रति सत्र 300 रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे संविदा एएनएम में गहरी नाराजगी है। इससे टीकाकरण सत्र के प्रभावित होने की आशंका है। संविदा एएनएम संघ की प्रदेश संयोजक प्रेमलता पांडेय ने इस सम्बन्ध में बताया कि 22 जून को एनएचएम के मिशन निदेशक, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महानिदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, महानिदेशक परिवार कल्याण को पत्र लिखा है। कहा है कि इसकी जांच करायी जानी चाहिए कि कोविड टीकाकरण की पारिश्रमिक क्यों नहीं मिल रही है। उन्होंने इस पत्र में अनियमितता की आशंका भी जताई है। यह धन सीधे संविदा एएनएम के खाते में भेजा जाना है। एएनएम संविदा संघ की प्रदेश संयोजक ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्हें हरदोई, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, उन्नाव, फर्रखाबाद, बस्ती, मेरठ, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गोंडा, आगरा, मऊ, वाराणसी, प्रयागराम, बरेली, कासंगज, शामली, अम्बेडकरनगर, कुशीनगर सहित 42 जिलों से उन्हें कोविड टीकाकरण की परिश्रमिक नहीं मिलने की शिकायत संविदा एएनएम के जरिए मिली है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कई जिलों में कुछ ब्लाकों में पारिश्रमिक दी गई है तो कई ब्लाकों में परिश्रमिक नहीं दी गई है। श्रीमती पांडेय ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश की 16 हजार संविदा एएनएम के परिश्रम और लगन से ही उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण में लगातार आगे जा रही है। इसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री ने की है लेकिन टीकाकरण करने वाली संविदा एएनएम को उनकी परिश्रमिक नहीं दिया जाना दुःखद है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हुई, सरकारी सेवाएं व प्रशासनिक काम-काज पर बड़ा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में शासन-प्रशासन का ढांचा बदलने जा रहा है। राजधानी की बढ़ती आबादी, बढ़ते प्रशासनिक बोझ और तेजी से बदलते शहरी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵