back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस के लुभावने ऑफर के बावजूद अमेरिकी क्रूड में एशिया की दिलचस्पी बरकरार, भारत ने आयात घटाया

नयी दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। एसएंडपी के मुताबिक रूस के लुभावने ऑफर के बावजूद एशियाई देशों की दिलचस्पी अमेरिकी क्रूड में बनी हुई है। हालांकि, भारत ने अमेरिकी क्रूड के आयात में कटौती की है। एसएंडपी का कहना है कि इस साल की पहली तिमाही में एशियाई देशों में अमेरिकी क्रूड का आयात बढ़ा है। अमेरिका के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में अमेरिकी क्रूड का निर्यात वार्षिक आधार पर 5,44,000 बैरल प्रतिदिन से बढ़कर 33 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है। अमेरिकी क्रूड के कुल निर्यात में से 46 प्रतिशत हिस्सा एशियाई देशों का है। एशिया में अमेरिकी क्रूड का निर्यात 90 हजार बैरल प्रतिदिन से बढ़कर 15 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है। साल के पहले दो माह के दौरान भारत अमेरिकी क्रूड का सबसे बड़ा आयातक था। उस दौरान भारत का आयात 4,76,000 बैरल प्रतिदिन था लेकिन मार्च में यह घटकर 2,29,000 बैरल प्रतिदिन रह गया। एसएंडपी में सलाहकार लिम जिट यांग ने कहा कि भारत के कम अमेरिकी क्रूड आयात करने से अन्य एशियाई तथा यूरोपीय देश अधिक मात्रा में क्रूड निर्यात करेंगे क्योंकि अब क्रूड की उपलब्धता बढ़ जायेगी। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...