back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को रद्द करे केंद्र सरकार : कांग्रेस

रायपुर, 13 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता ने कोरोनाकाल में निर्माण कार्यों की जगह जनता के प्रति अपनी प्राथमिकता को फिर से साबित करते हुए राजधर्म का पालन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि संकटकाल के इस दौर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सक्रियता नीतिगत निर्णय के चलते छत्तीसगढ़ संक्रमण के दूसरे दौर से बार बाहर निकल रहा है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार से सीख लेकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को रद्द करे। कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नए रायपुर के निर्माण कार्यो को रद्द करने का निर्णय ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के संकट के समय अपनी प्राथमिकता बता दी कि उनके लिए राज्य की जनता के लिए स्वास्थ सुविधा जुटाना ज्यादा महत्वपूर्ण है । प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि प्रदेश में बड़े निर्माण कार्यों पर राज्य सरकार ने तत्काल रोक लगायी है, नये रायपुर में नया राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा भवन, मंत्रीआवास, अधिकारियों के आवास, सर्किट हाउस निर्माण पर भी रोक लगायी है। साथ ही नवा रायपुर में जारी सभी बड़े निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अलग-अलग विभागों से आदेश जारी किये गये हैं। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने नयी राजधानी में भवनों सड़को गार्डन आदि के विकास के नाम पर 14 हजार करोड़ खर्च कर दिया था, मगर राज्य का अपना राजभवन, विधानसभा, मुख्यमंत्री, मंत्री आवास जैसे जरूरी भवनों की चिंता नहीं की। प्रवक्ता ने कहा कि देश के वर्तमान हालातो से गैर जरूरी दिल्ली के 20 हज़ार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर की कोई आवस्यकता नही थी, कि संकट के समय इसको प्राथमिकता दी जाय। बावजूद इसके भाजपाइयों ने नये रायपुर के निर्माणाधीन सरकारी आवासो पर सवाल खड़े किये। संकटकाल को देखते हुये छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार ने तो निर्माण कार्यो पर रोक लगा दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या 20 हज़ार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाएंगे।जनता जानना चाहती है, और इसका जवाब भाजपाइयों को समूचे देश में देना होगा। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵