back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस ने रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का काटा चालान

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के वाहन पर खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने के लिए चालान काटा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वाड्रा की कार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर पर पीछे से टक्कर मारी गई। उन्होंने अचानक ब्रेक लगाई थी, जिसके बाद चालान जारी किया गया। अधिकारी ने कहा कि वाड्रा बुधवार सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे, जबकि उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी एक अन्य वाहन में सवार थे। अधिकारी ने कहा, अचानक वाड्रा ने ब्रेक लगाया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी सुरक्षा टीम के वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद यातायात पुलिस ने चालान जारी किया। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...