back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सद्गुरु में मरीजों-तीमारदारों को मिलेगा पांच रुपये में भोजन

चित्रकूट,24 जून (हि.स.)। श्री सद्गुरु अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प की शुरुआत करते हुए ट्रस्ट के निदेशक डाॅ बीके जैन, श्रीमती ऊषा जैन, डाॅ इलेश जैन ने कहा कि भूखे को अन्न, नंगे को वस्त्र, अंधे को आंख देना संत रणछोड़दास का उद्देश्य था। सद्गुरु सेवा प्रकल्पों में से एक सुश्री रमाबेन हरियानी, प्रमोद भाई हरियानी, डाॅ धर्मेन्द्र चौहान व ट्रस्ट के निदेशक डाॅ बीके जैन समेत सद्गुरु परिवार ने गुरुवार को गुरुदेव की पूजा कर प्रकल्प का शुभारम्भ किया। कहा कि यह प्रकल्प अस्पताल में आये मरीजों व तीमारदारों को महज पांच रुपये में सात्विक भोजन प्रतिदिन खिलायेगा। प्रकल्प का उद्देश्य केवल वास्तविक जरूरतमन्दों के लिए है। प्रकल्प के खुलने से दूर-दराज से इलाज कराने आने वालों के पास धन के अभाव के साथ भोजन बनाने की समस्या का भी अभाव रहता है। सद्गुरु परिवार ऐसे सभी लोगों को सात्विक भोजन उपलब्ध करायेगा। इस मौके पर डाॅ बीके जैन से कहा कि बड़ी से बड़ी वस्तु किसी को देने पर देने वाले की तृप्ति नहीं होती। और मिलने की इच्छा बनी रहती है, किन्तु भोजन ही ऐसी वस्तु है जिसे भरपेट खाने के बाद भूख शान्त होती है। इस मौके पर सद्गुरु अस्पताल के डाॅ राजपूत, डाॅ दीपक शर्मा, डाॅ विवेक द्विवेदी, अनुभा अग्रवाल, मौसम जैन, जेकेगन्धा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...