back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंबेडकरनगर : बिना अनमुति के हो रहा कोविड मरीजों का इलाज, अस्पताल सीज

– नौ ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद अंबेडकर नगर, 13 मई (हि.स.)। उप जिलाधिकारी जलालपुर अभय पांडे एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने गुरुवार को जलालपुर में मित्तूपुर मार्ग पर स्थित कुमार क्लीनिक पर छापा मारा। यहां पर जिला प्रशासन की बिना अनुमति कोविड मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। पुलिस ने अस्पताल को सीज करते हुए नौ ऑक्सीजन अपने कब्जे में ले लिया है। जनपद में कुछ ऐसे अस्पतालों को लेकर शिकायत मिल रही थी कि बिना अनुमति के कोविड मरीजों को भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उनसे मनमुताबिक पैसे भी वसूले जा रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रशासन ने कुमार क्लीनिक पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अस्पताल से नौ ऑक्सीजन सिलेंडर पाए गए। अस्पताल में कई मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया था, कुछ ऑपरेशन किए हुए मरीज भर्ती पाए गए। संचालक डॉ. सुरेश यादव से पूछा गया कि ऑपरेशन किसने किया तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर संध्या गुप्ता द्वारा ऑपरेशन किया गया। रजिस्ट्रेशन में लगाए गए चिकित्सक से फोन पर बात हुई तो चिकित्सक ने बताया कि मैं आन कॉल जाती हूं, लेकिन पिछले 15 दिन से वहां नहीं गयी है। इस दौरान जिस भी मरीज का इलाज किया गया या भर्ती किए जा रहे हैं, इसकी उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह भर्ती कराने के बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेश यादव एक आयुर्वेदिक चिकित्सक है, वह इस तरह के गंभीर रोगियों को भर्ती व इलाज के लिए अधिकृत नहीं है। साफ है कि सिर्फ पैसा कमाने के उद्देश्य से उनके द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है हिन्दुस्थान समाचार/मनीष

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵