back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

24 मई तक हम घर से नहीं निकलेंगे तो ही कोरोना को हरा पाएगें: खाचरियावास

जयपुर,12 मई(हि.स.)। राजधानी जयपुर के ज्योति नगर में कांग्रेस नेता रवि हेमनानी द्वारा बुधवार आयोजित कोविड प्लाज्मा कैंप आयोजित किया गया। जहां पहुंचे परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने युवाओं से आह्वान किया कि वह प्लाज्मा डोनेशन और ब्लड डोनेशन के लिए आगे आकर कोरोना मरीजों को इलाज के लिए मदद करें। खाचरियावास ने कहा कि "मन के हारे हार है, मन के जीते जीत" अब वक्त आ गया है जब छोटी से छोटी डिस्पेंसरी,बड़ी डिस्पेंसरी और हर अस्पताल के आसपास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ हमें छोटे-छोटे कोविड सेंटर बनाने होंगे। इस संदर्भ में वे खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से बात करके इस तरह के छोटे कोविड सेंटरर्स शुरू करने का आग्रह कर रहे है, जिससे मरीजों को अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधा मिल सके। खाचरियावास ने कहा कि इस बीमारी में संयम रखें और डरे व घबराए नहीं। बार-बार ऑक्सीजन नापने की आवश्यकता नहीं होती है। हर आदमी आजकल जुकाम, खांसी और बुखार होने पर घबराने लगता है और डरने लगता है, बार-बार अपना ऑक्सीजन लेवल नापने के लिए ऑक्सीमीटर लगाता है। हम पहले इस तरह के उपकरणों का उपयोग बेवजह नहीं करते थे। कोरोना के नाम से घबराकर लोगों के साथ में तकलीफ होने लगी है, हर आदमी के साथ में तकलीफ नहीं होती है। उल्टा लेटना बाएं-दाएं लेटना, सास की क्रिया करना सब डॉक्टर्स बता रहे हैं। बुखार,खांसी होने पर डरने की बजाय मन को मजबूत रखें तो जल्दी ठीक होंगे और यदि किसी के भी खांसी जुकाम हो तो घर में आराम करें। हम सब मास्क लगाएंगे और 24 तारीख तक लोकडाउन के नियमों की पूरी पालना करेंगे तो हम 100 प्रतिशत कोरोना को हराने में सफल हो जाएंगे। हम सब को एक ही संकल्प लेना है 24 मई तक हम घर से नहीं निकलेंगे, कोरोना को हराकर ही 25 तारीख को बाहर निकलेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵