back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौशाम्बी : कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

कौशाम्ब, 23 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बुधवार को मंझनपुर स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में स्थापित हो रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। तीसरी लहर की तैयारी के मद्देनजर पीआईसीयू कक्ष का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ दीपक सेठ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

सिपाही से नकली दरोगा! शादी, ठगी और वर्दी पहनकर 10 साल तक सबको बेवकूफ बनाता रहा आजाद सिंह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 10 साल तक नकली वर्दी में असली पुलिसकर्मी बनकर युवक ने लोगों को ठगता रहा। वह सिपाही से दरोगा...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...