back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : महिला ने पुलिस से कहा, तांत्रिक ने सपने में मेरा रेप किया

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले की एक महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक तांत्रिक ने सपने में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। कुडवा थाने के गांधी मैदान इलाके की रहने वाली महिला ने इस साल जनवरी में तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी से संपर्क किया था, क्योंकि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार था। महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने बेटे के ठीक होने के लिए तंत्र-मंत्र की अनुष्ठान प्रक्रिया करवाई थी, लेकिन उसके बेटे की 15 दिन बाद मौत हो गई। कुड़वा थाने के एसएचओ अंजनी कुमार ने कहा, अपने बेटे की मौत के बाद महिला काली बाड़ी मंदिर गई, जहां चतुर्वेदी रहता है, और उससे यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि उसके बेटे की मौत कैसे हुई। महिला ने आरोप लगाया कि चतुर्वेदी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बेटे ने उसे बचाया। उन्होंने कहा कि उस समय महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। उसने आगे आरोप लगाया कि चतुर्वेदी तब से उसके सपने में आ रहा है और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। एसएचओ ने कहा, चूंकि हमें चतुर्वेदी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी, हमने उससे पूछताछ की। चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता को जानने से इनकार करते हुए कहा कि वह उससे कभी नहीं मिला। चूंकि हमारे पास चतुर्वेदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसलिए हमने उसे बांड दाखिल करने के बाद रिहा कर दिया। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵