back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एससीबीए अपने सदस्य वकीलों के लिए मदद को आगे आया

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) अपने सदस्य वकीलों के लिए मदद को आगे आया है। एससीबीए ने कोरोना से संक्रमित होने पर अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग मदद की घोषणा की है। एससीबीए ने कहा है कि उसके सदस्य वकीलों को मदद की ये योजना उन वकीलों पर लागू होगी जिनकी 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के वित्तीय वर्ष के दौरान कर योग्य आमदनी दस लाख रुपये से कम होगी। वे वकील इस योजना का लाभ उठा सकेंगे जिन्हें कोरोना का संक्रमण 1 मार्च 2021 या उसके बाद हुआ हो। एससीबीए के नोटिस के मुताबिक जिन वकीलों को कोरोना का संक्रमण होगा उन्हें 25 हजार रुपये की एकमुश्त मदद की जाएगी। अगर कोई वकील सात दिनों तक अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे 25 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अगर कोई वकील 8 से 14 दिन तक अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे 50 हजार रुपये की और मदद की जाएगी। वैसे ही अगर कोई वकील 15 दिन से 21 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहता है तो उसे 75 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। 21 दिन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती वकीलों को एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। कोरोना से पीड़ित वकील को [email protected] पर मेल कर फॉर्म भेजना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/ वीरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी वकीलों की चांदी, केंद्र ने खोला खजाना, क्या अब अदालतों में और मजबूत होगा सरकार का पक्ष?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सरकारी वकीलों की अलग-अलग श्रेणियों की फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट,...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵