back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में महिला प्रेरक निभाएंगी किल कोरोना में भूमिका

भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नगरीय विकास विभाग द्वारा नल से जल लाने के लिए बनाई गई महिला प्रेरक किल कोरोना अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा 64 निकायों में 190 महिला प्रेरकों का चिन्हांकन किया गया है। महिला प्रेरक लोगों को नल से जल के लिए प्रेरित करती हैं, लेकिन फिलहाल महिला प्रेरक किल कोरोना अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं। अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत के अनुसार महिला प्रेरक शुद्ध पेयजल की उपयोगिता बताते हुए घर घर जाकर नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। हाथ सैनेटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की उपयोगिता से अवगत कराने के साथ ही महिला प्रेरकों द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए भी रहवासियों को प्रेरित किया जायेगा। रत्नावत ने बताया कि इस संबंध में परियोजना प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। महिला प्रेरकों के लिए नॉन कान्टेक्ट थमार्मीटर, पल्स मीटर सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था भी की जा रही है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...