back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आशा सेविकाओं को 1 जुलाई से मिलेगा 1500 रुपये अतिरिक्त मानधन

मुंबई, 23 जून (हि. स.)। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि १ जुलाई से सभी आशा सेविकाओं के मानधन में 1500 रुपये की वृद्धि की जाएगी। साथ ही आशा सेविकाओं को स्मार्ट फोन भी दिया जाएगा। इस तरह राज्य सरकार आशासेविकाओं पर प्रतिवर्ष 202 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने वाला है। आशा सेविकाओं के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से मुलाकात की थी। इसके बाद राजेश टोपे ने आशा सेविकाओं के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना के इस संकट के समय में आशा सेविकाओं का काम महत्वपूर्ण रहा है। कोरोना पीडि़तों की मदद हो या कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण आशा सेविकाएं बढ़चढक़र काम कर रही है। इसी वजह से राज्य सरकार ने आशासेविकाओं के मानधन में वृद्धि करने का निर्णय लिया है । हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵