back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को D-कंपनी के नाम पर मिली ₹10 करोड़ की फिरौती की धमकी, आरोपी नौशाद गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को D-कंपनी के नाम पर ₹10 करोड़ की फिरौती की धमकी मिली है जिसके बाद आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के उभरते सितारे और फिनिशर की पहचान बना चुके क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक चौंकाने वाली धमकी मिली है। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का नाम लेकर उनसे ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दिलशाद नौशाद वही आरोपी है, जिसे हाल ही में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस पूछताछ में नौशाद ने कबूला है कि उसने रिंकू सिंह के इवेंट मैनेजर को भी धमकी भरा ईमेल भेजा, जिसमें फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

डी-कंपनी का खौफ दिखाकर डराने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नौशाद ने खुद को डी-कंपनी का सक्रिय सदस्य बताते हुए कहा था कि अगर रिंकू ने मांगी गई रकम नहीं दी, तो अंजाम बुरा होगा। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि “जो हाल बाबा सिद्दीकी का हुआ, वही तुम्हारा भी होगा।”

विदेश से हुआ था प्रत्यर्पण

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नौशाद को त्रिनिदाद और टोबैगो से प्रत्यर्पित कर भारत लाया। आरोपी बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और उसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वह और भी कई हाई-प्रोफाइल लोगों को टारगेट करने की फिराक में था।

जीशान को अप्रैल में मिली थी धमकी

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में जीशान सिद्दीकी ने शिकायत दी थी कि उन्हें ईमेल के जरिये जान से मारने की धमकी दी गई है। ये ईमेल 19 से 21 अप्रैल के बीच भेजे गए थे। इन ईमेल्स में डी-कंपनी का नाम लेकर फिरौती की डिमांड की गई थी और साथ ही जांच एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश भी की गई थी।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई नामचीन हस्तियों को टारगेट करने की योजना बनाई थी। हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी है और डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच जारी है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...