back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गीता के बाद बिहार भाजपा राहुल को रामायण, महाभारत और पुराणों की प्रतियां भी भेजेगी

पटना, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भेजी गयी श्रीमदभागवत गीता की प्रति सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पटना से राहुल गांधी के पते पर स्पीड पोस्ट कर भेज दिया। इस मौके पर भाजपा आईटी सेल प्रमुख मनन कृष्ण, प्रोटोकॉल प्रभारी राजीव मिश्र सहित कई नेता भी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि कल रविवार की छुट्टी के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी को प्रेषित श्री मद्भागवत गीता की प्रति पोस्ट नहीं की जा सकी थी। सोमवार को पोस्ट ऑफिस खुलते ही हमने इसे राहुल गांधी के पते पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की व्यस्तता को देखते हुए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें गीता की दो प्रतियां भेजी हैं, जिनमें एक संपूर्ण गीता है और दूसरा पॉकेट एडिशन इससे राहुल जी घर और यात्रा करते हुए दोनों समय गीता पाठ का लाभ ले सकें। भाजपा नेता ने कहा, राहुल जी गीता को पढ़ कर समझ लें तो हम उन्हें रामायण, महाभारत और पुराणों की प्रतियां भी एक-एक करके भेजा जाएगा। इसके साथ-साथ यदि उन्हें संस्कृत और हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं का अर्थ समझने में कठिनाई हो तो हम उन्हें इन भाषाओं के शब्दकोश भी भिजवा सकते हैं। रंजन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गीता ऐसा महाग्रंथ है जो दानवों को भी मानव बना देती है और राहुल गांधी को तो सिर्फ झूठ बोलने और राष्ट्र द्रोहियों का समर्थन करने की ही आदत है। उन्होंने गीता को अच्छे से समझ लिया तो वह धर्म और कर्म दोनों का मर्म जान जाएंगे। इससे उन्हें राष्ट्रवाद का महत्व भी समझ में आ जाएगा। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵