back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली खरीदने के लिए डिफॉल्टरों की संपत्ति बेचेगा अफगानिस्तान

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की बिजली कंपनी डी अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकट (डीएबीएस) ने अपने कर्जदारों की संपत्ति बेचने का फैसला किया है, ताकि वे मध्य एशियाई देशों को बिजली के करीब 6.2 करोड़ डॉलर के बिल का भुगतान कर सकें। खामा प्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि निर्णय के अनुसार, डीएबीएस ने ऐसे पूर्व अधिकारियों और राजनेताओं के घरों को बेचने की योजना बनाई है, जिन्होंने वर्षों से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है और बड़ी मात्रा में बिजली की खपत की है। डीएबीएस के कार्यवाहक प्रमुख, सफीउल्लाह अहमदजई ने कहा कि वे योजना को लागू करेंगे और निर्यातक देशों द्वारा बिजली की कटौती को रोकने के लिए सभी ऋणों का भुगतान करेंगे। अहमदजई ने कहा कि उन्होंने निर्यातक देशों से बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि फिलहाल बिजली नहीं काटी जाएगी। मध्य एशियाई देशों द्वारा सर्दियों के मौसम के करीब आने के बाद बिजली कटौती की रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि अफगानिस्तान बिजली का आयात करने वाला देश है, जो ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान से 80 प्रतिशत बिजली आयात करता है और बाकी का उत्पादन आंतरिक रूप से किया जा रहा है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵