back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान : तालिबान ने यूनिवर्सिटी में लड़के-लड़कियों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग दिन किया निर्धारित

काबुल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने काबुल यूनिवर्सिटी और काबुल पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के लड़के-लड़कियों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित कर दिया है। ये जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई। खामा न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नए टाइमटेबल के आधार पर, सप्ताह के तीन दिन लड़कियों को यूनिवर्सिटी जाना होगा जबकि बाकी तीन दिन लड़के जाएंगे। यह टाइमटेबल फिलहाल दो यूनिवर्सिटी के लिए बनाया गया है और यह मई में लागू होगा। इससे पहले तालिबान ने यूनिवर्सिटी में लड़के-लड़कियों के साथ में पढ़ाई करने पर रोक लगा दी थी और लड़कियों को सुबह की कक्षाओं में बैठने की अनुमति थी, जबकि लड़कों को शाम को अनुमति दी गई थी। यह फरमान तब आया है जब पूरे अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए माध्यमिक विद्यालय फिर से खुलने वाले हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵