back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP में शामिल हुआ हूं सेवा करने के लिए

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवन सिंह ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

”राजनीति नहीं, सेवा है मकसद”


पवन सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और समाज के विकास के लिए कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए एक “सच्चे कार्यकर्ता” की तरह काम करते रहेंगे और समाज के हित में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। पवन सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भोजपुरी फैंस और समर्थकों में चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने उनकी इस स्पष्टता की सराहना की, वहीं कुछ समर्थक निराश भी दिखे क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कुछ महीने पहले ही पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा था। उनके बीजेपी ज्वाइन करने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें आगामी चुनाव में मैदान में उतार सकती है। लेकिन अब खुद पवन सिंह ने इस पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

”भोजपुरी समाज का प्रतिनिधित्व मेरा गर्व है”


अपने पोस्ट में पवन सिंह ने भोजपुरी समाज के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका मकसद हमेशा भोजपुरी संस्कृति और समाज को आगे बढ़ाना रहेगा। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य जनता का प्यार जीतना है, न कि सिर्फ चुनाव। मैं बीजेपी का सिपाही बनकर समाज की सेवा करता रहूंगा। पवन सिंह के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वे राजनीति की मुख्य धारा में आने से पहले संगठन के स्तर पर खुद को मजबूत करना चाहते हैं। उनके इस कदम को कई राजनीतिक विश्लेषक “परिपक्व निर्णय” मान रहे हैं, जो आने वाले समय में उनकी राजनीतिक छवि को और मजबूत कर सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵