back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सत्येन्द्र जैन ने बताया इवेंट मैनेजमेंट

नई दिल्ली , 23 जून ( हि. स.)। आम आदमी पार्टी (आप) वैक्सीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती। बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री और आप विधायक सत्येन्द्र जैन ने 21 जून को केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन कार्यक्रम को एक इवेंट मैनेजमेंट करार दिया है। जैन ने कहा कि ‘केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को एक इवेंट बना लिया है। इस वजह से वो हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि हमने 21 जून को कम वैक्सिनेशन किया। जबकी सच्चाई ये है कि हम रोज वैक्सीन लगा रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य सरकारें भी इस अभियान में केंद्र के साथ थीं। यही वजह है की भाजपा शासित राज्य सरकारों ने न ही 21 जून के पहले और न बाद में कभी भी उन्होंने इस तेजी से टीके नहीं लगाए हैं। जैन ने कहा है कि हम मध्यप्रदेश की तरह तो नहीं कर रहे ना कि 1 दिन में लाखों लोगों को वैक्सीन लगाएं और 1 दिन में एक हजार भी नहीं कर पा रहे हैं। हम रोज़ 75-80 हज़ार लोगों को लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में जितनी 21 जून को लगी उसकी फीसदी भी अगले दिन नहीं लगा पाए। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि भले ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हों लेकिन सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों के पालन करने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। बुधवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घण्टों में राष्ट्रीय राजधानी में 111 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जबकी इस दौरान 702 कोरोना मरीज ठीक होकर वापस घर गए हैं। लेकिन 7 लोग इस महामारी के कारण मौत का शिकार हो गए। दिल्ली में अभी पॉजीटिविटी रेट 0.15 प्रतिशत की है। इन आंकड़ों को जोड़ने के बाद अब दिल्ली में 14,33,366 कुल मामले हो चुके हैं लेकिन कुल 14,06,629 लोग अब इस संक्रमण से लड़ाई जीत चुके हैं। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में 1,797 सक्रिय मामले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵