back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्मचारियों के अभाव में राजकीय संग्रहालय बंद,कांग्रेसी व साहित्यकार बैठे धरने पर

झांसी, 23 जून (हि.स.)। कर्मचारियों के अभाव में राजकीय संग्रहालय को बंद किए जाने के विरोध में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में साहित्य मनीषी, कलाकार तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने राजकीय संग्रहालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह स्मार्ट सिटी के नाम पर सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जिस संग्रहालय को देखने के लिए देश दुनिया से लोग आते हैं, उसे कर्मचारियों के अभाव में बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर आउटसोर्सिंग के माध्यम से चंद कर्मचारियों को नियुक्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अपराह्न 12 से 1 बजे तक तब तक धरना दिया जाएगा। जब तक संग्रहालय को फिर से शुरू नहीं कर दिया जाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी लोग अपनी जेब से कर्मचारी का वेतन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन संग्रहालय को किसी भी हालत में बंद नहीं होने देंगे। क्योंकि यह बुंदेलखंड की माटी की गोद की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी इस मामले में आगे आकर संग्रहालय को दोबारा शुरू कराए जाने की अपील की है। धरने में वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार अंजुम, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, कवि पन्नालाल असर, शायर मोहम्मद उस्मान, फिल्म अभिनेता आरिफ शहडोली, रिटायर्ड बैंक मैनेजर रजनीश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को बड़ी राहत, अगले महीने से बढ़ जाएगी 80% स्टाफ की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की नामी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵