back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खूंटी में सीटी स्कैन मशीन और तोरपा रेफरल अस्पताल को अपग्रेड करे सरकार: कोचे मुंडा

11/05/2021 खूंटी, 11 मई (हि. स.)। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वर्चुअल बैठक कर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। कोचे मुंडा ने कहा कि कोरोना संक्रमण कें कारण गांवों के लोग बेमौत मर रहे हैं। उनकी सुधि लेनेवाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि तोरपा रेफरल अस्पताल में डाॅक्टरों और चिकित्सा सुविधा का घोर अभाव है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक खुद कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने कहा कि तोरपा, कर्रा और रनिया प्रखंड के मरीजों के लिए रैफरल अस्पताल ही एकमात्र सहारा है, पर वहां जाने से भी लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विधायक ने कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर हर प्रखंड में एक-एक एंबुलेंस देने की बात कही है, पर यह नाकाफी है। विधाायक मुंडा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि हर पंचायत को एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में तो पैरासिटामोल टेबलेट तक नहीं है। ऐसे में स्थिति कितनी भयावह है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। विधायक ने मांग किया कि तोरपा रेफरल अस्पताल को अविलंब अपग्रेड किया जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि अन्नदाता किसान कोरोना काल में गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। इस साल तरबूज की अच्छी फसल हुई है, पर खरीदार नहीं होने के कारण फसल खेतों में ही सड़ जा रही है। विधायक मुंडा ने कहा कि खूंटी जिले की आबादी छह लाख से अधिक है, पर जिले में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। उन्होंने खूंटी में अविलंब सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵