back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप संयोजक केजरीवाल ने पत्नी और बेटी को पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए उतारा

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) भले ही परिवारवाद की राजनीति का कड़ा विरोध करती रही है लेकिन इस बार पार्टी संयोजक की पत्नी और बेटी भी पंजाब में विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरेंगी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता को भी इस बार पार्टी के प्रचार में उतारने का ऐलान किया है। सुनीता केजरीवाल और हर्षिता 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनसभा में शामिल होंगे। हालांकि इस बीच अरविंद केजरीवाल स्वयं गोवा में दो दिवसीय दौरे पर हैं। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल 11 फरवरी को जिस जनसभा में सुनीता केजरीवाल और हर्षिता प्रचार के लिए पहुंचेंगी। भगवंत मान वहां (धुरी में) महिलाओं से संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस जनसभा में भगवंत मान की मां और बहन के साथ प्रचार भी करेंगी। भगवंत मान जिस धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उस विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर गांव हैं। धुरी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक शहर और 74 गांव आते हैं। ग्रामीण महिलाओं को वोट की अपील करने के लिए खासतौर पर पार्टी में अपने महिला स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। इस के लिए महिला जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कुल 1,64,322 मतदाता है जो भगवंत मान किस्मत का फैसला करेंगे। धुरी विधानसभा सीट पर पंजाब के 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दलवीर सिंह ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसवीर जस्सी को 2811 वोट से हराया था। धुरी विधानसभा सीट संगरूर जिले में आती है, जहां से लोकसभा का चुनाव मान जीतते रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, संयुक्त समाज मोर्चा और आप समेत किसी भी दल ने घोषित प्रत्याशियों की सूची में महिलाओं को कोई तरजीह नहीं दी है। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। –आईएएनएस/ पीटीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵