back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऊर्जा विभाग की लापरवाही से राज्य की जनता परेशान : बाबूलाल

रांची, 23 जून (हि. स.)। विद्युत बिल में त्रुटियों को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड, ऊर्जा विभाग के नाम पत्र लिख कर सूबे की जनता के साथ हो रही परेशानियों पर ध्यानाकृष्ट कराया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य के लगभग सभी विद्युत उपभोक्ताओं को पिछले वर्ष से ही मासिक विद्युत विपत्र समय पर नहीं दिए जाने के कारण समस्या हो रही है एवं विद्युत बिल विपत्र में हो रही त्रुटियों के सुधार की भी मांग की है। जनवरी 2020 से ही अनियमित रूप से सभी उपभोक्ताओं बिल विपत्र को दिया जा रहा है। तीन-चार महीने में एक बार बिल विपत्र दिया जा रहा है उसमें तो चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर जो काफी बड़ी राशि हो जाती है। इसका भुगतान करने में आमजनों को काफी दिक्कत हो रही है। विधानसभा क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान सैकड़ों लोगों ने मिलकर ये समस्या बताई है और रांची में भी सैकड़ों लोगों ने इस तरह की हो रही समस्या से अवगत कराया है। त्रुटिपूर्ण मीटर की वजह से ज्यादा बिल उपभोक्ताओं को मिल रहा है। कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारी, अभिन्यता को शिकायत करने के बावजूद इसके निदान के लिए कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा खुद उनके रांची स्थित आवास में विद्युत बिल विपत्र पिछले डेढ़ वर्षों से चार-छह महीने के अंतराल में आ रहा है। त्रुटिपूर्ण मीटर रहने के कारण बिल असामान्य रूप से आ रहा है, जिसकी शिकायत भी कार्यपालक अभियन्ता गोन्दा प्रमण्डल को की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अनियमित तरीके से बिल विपत्र दिए जाने एवं बिल में चक्रवृद्धि ब्याज जोड़े जाने से राज्य के उपभोक्ताओं में बहुत आक्रोश है। मरांडी ने इस समस्या के निदान के लिए कई सुझाव दिये हैं। इसमें विद्युत बिल विपत्र सभी उपभोक्ताओं को मासिक दिया जाय। यदि बिल मासिक देना संभव नहीं हो तो बिल में चक्रवृद्धि ब्याज नहीं जोड़ा जाय। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

शिव ठाकरे के घर में लगी आग, बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही हुई उजागर बोले- 10 सेकंड तक तो कुछ समझा ही नहीं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे मंगलवार की सुबह अपने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की घटना से पूरी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵