back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुल्हाड़ी से वार कर बेटे ने की पिता की हत्या

धर्मशाला, 22 जून (हि.स.) । हिमाचल में एक बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और देखते ही देखते पिता को मौत के घाट उतार दिया। जिला कांगड़ा के उपमंडल शाहपुर में मंगलवार को दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मच्छयाल गांव में एक पुत्र ने तैश में आकर अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।

मृतक की पहचान खुशहाल सिंह के रूप में हुई है जो कि सेना से सेवानिवृत हैं। उन्हें उनके पुत्र सुनील कुमार उर्फ बबलू ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार सुनील की अपने पिता से किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने पिता के कमरे में जाकर पिता खुशहाल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायलावस्था में खुशहाल सिंह को शाहपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि खुशहाल सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है और सभी की शादी हो चुकी है। हालांकि आरोपी सुनील की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। खुशहाल सिंह की पत्नी ने कहा कि उनके बेटे सुनील ने पिता के साथ बहस शुरू की और बाद में हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी दौरान वह खुशहाल सिंह के कमरे में गया और कुल्हाड़ी से उनपर हमला करके उन्हें मार दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵