back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिब्बत : ल्हासा में सबसे बड़ा सब्जी मार्केट

बीजिंग, 22 जून (आईएएनएस)। चीन का तिब्बत स्वायत्त प्रदेश मुख्य रूप से पठार है। यहां का मौसम बेहद ठंडा और वातावरण बेहद शुष्क होता है। इसके चलते सब्जियां और फलों की पैदावार सामान्यत: कम होती है। तिब्बती वासी अधिकतर याक के मांस पर निर्भर होते थे, बाकी के मांस की भी कमी होती थी। लेकिन इस कमी को पूरा करने के लिए ल्हासा की बाई कृषि उत्पाद मार्केट ने साल 1995 में बीड़ा उठाया। इस मार्केट में तमाम तरह की सब्जियां, फल, मांस आदि उपलब्ध होते हैं। यह सभी कृषि उत्पाद तिब्बत से सटे प्रांतों से आते हैं। इस समय, बाई कृषि उत्पाद मार्केट 17,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस सब्जी मार्केट में मुख्य रूप से सब्जियां, फल, मांस, समुद्री भोजन आदि सब मिलते हैं। इस बाजार में कुल 112 स्टॉल हैं, जो कि 48 स्टॉल सब्जियों के हैं, 10 स्टॉल फलों के हैं, 24 स्टॉल ताजा मांस के हैं, बाकि के स्टॉल अन्य खाद्य पदार्थों के हैं। इस क्षेत्र में 121 दुकानें हैं, जहां मुख्य रूप से अनाज और तेल, समुद्री भोजन, जलीय उत्पाद, स्थानीय विशिष्टता वाले उत्पाद, रोजमर्रा की जरूरतें वाली चीजें सब मिलती हैं। इस मार्केट में रोजाना करीब 8000 गाड़ियां आती हैं, जो क्रेता और विक्रेता दोनों की होती हैं। यहां 300 से अधिक किसानों और चरवाहों को रोजगार मिला हुआ है। (अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, ल्हासा, तिब्बत) –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵