back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेश में BJP अध्यक्ष ने बनाई नई टीम, कई पुराने नेताओं की छुट्टी, 7 महिलाओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालने के करीब साढ़े तीन महीने बाद नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालने के करीब साढ़े तीन महीने बाद को नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। इस नई टीम में कई पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है,वहीं कुछ नेताओं को प्रमोशन देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंडेलवाल ने संगठन में जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

7 महिलाओं को मिली अहम भूमिका

नई कार्यसमिति में 7 महिलाओं को जगह दी गई है। इनमें 1 महिला महामंत्री, 2 महिला उपाध्यक्ष, और 4 महिला मंत्री शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। खंडेलवाल की नई टीम में कुल 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, और 9 मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। साथ ही कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

 VD शर्मा की टीम से कई नेताओं को प्रमोशन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की टीम में सचिव रहे राहुल कोठारी और लता वानखेड़े को महामंत्री पद पर प्रमोट किया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और गौरव रणदिवे को भी महामंत्री बनाया गया है। VD शर्मा की पुरानी टीम में महामंत्री रहे कविता पाटीदार, भगवान दास सबनानी, हरिशंकर खटीक, रणबीर सिंह रावत, और शार्देंदु तिवारी शामिल थे। इनमें से रणबीर सिंह रावत को इस बार उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर कई नए चेहरे

नई टीम में उपाध्यक्ष के तौर पर ये नेता शामिल किए गए हैंकांतिदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेन्द्र बरुआ, मनीषा सिंह, डॉ. नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, और प्रभुलाल जाटव। पुरानी टीम के कई बड़े नामों को इस बार जगह नहीं मिली है।

इनमें शामिल हैं सांसद आलोक शर्मा, सुमित्रा वाल्मिक, चौधरी मुकेश सिंह, सीमा सिंह जादौन, जीतू जिराती, और चिंतामणि मालवीय। मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष उषा अग्रवाल को बरकरार रखा गया है। कार्यालय मंत्री के पद पर श्याम महाजन को नियुक्त किया गया है, जो पिछली टीम में उपाध्यक्ष थे। कोषाध्यक्ष के रूप में अखिलेश जैन को दोबारा मौका मिला है। नई टीम की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,“मुझे विश्वास है कि आप सभी की ऊर्जा, निष्ठा और अनुभव से संगठन और अधिक सशक्त होगा। हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵