back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 गाड़ियों का जारी रहेगा परिचालन

रायपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि रेल मंत्रालय द्वारा रद्द की गई यहां से गुजरने वाली गाड़ियों में से छह का परिचालन बहाल कर दिया गया हैं। मंत्रालय ने यह बहाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली छह महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के परिचालन को बहाल किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। दोनों ओर से चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उक्त परिचालन जारी रखने के संबंध में मंगलवार को केन्द्रीय रेल मंत्री से बात की थी। गौरतलब है कि प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर द्वारा 23 अप्रैल को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले कुल 23 एक्सप्रेस तथा लोकल ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल से आगामी एक माह के लिए बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री बघेल ने रेल्वे द्वारा जारी उक्त आदेश को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी और उनके निर्देश पर अपर मुख्य सचिव द्वारा रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी रखने का भी आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्रेनों के परिचालन को अचानक एक माह के लिए बिना किसी वैकिल्पक व्यवस्था के बंद किए जाने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के हजारों यात्री प्रतिदिन ट्रेनों से यात्रा कर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। ट्रेनों का परिचालन बंद किए जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधा होगी। मुख्यमंत्री बघेल की बातों से सहमत होते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली छह प्रमुख यात्री ट्रेनों जिसमें 18237 व 18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस), 12807 व 12808 विशाखापटनम-निजामुद्दीन-विशाखापटनम (समता एक्सप्रेस) और 12771 व 12772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद (सिकंदराबाद एक्सप्रेस) के परिचालन को बहाल करने का आदेश जारी किया गया। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵