back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर में आग लगने से फटा सिलेंडर: गृहस्थी का सामान जलकर खाक

दतिया, 04 अप्रैल (हि.स.)। देहात थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले परदेशी पूरा में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग गई और आग लगने से घर में रखा सिलेंडर फट गया। जिससे घर मे रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वही एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घर में सिलेंडर फटने से घर की दीवार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार भांडेर रोड परदेशीपुरा निवासी जमुना प्रसाद पुत्र रामदयाल अहिरवार के घर के पीछे अचानक आग लग गई इसी दौरान घर में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और सिलेंडर फटने से घर में धमाका हो गया। जिससे घर की दीवार फट गई। इस हादसे में घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। वही बताया जा रहा है कि घर मालिक काम करने के लिए बाहर गया हुआ था। तभी मोहल्ले वासियों ने 100 नंबर एवं फायर ब्रिगेड को कॉल कर बुलाया। जब तक आग पूरे घर में लग चुकी थी। वही मोहल्ला वासियों ने पानी भरकर आग को बुझा कर आग पर काबू पाया। मकान मालिक के अनुसार 45 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है। इस घटना पर पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष तिवारी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेन में लागू होगा प्‍लेन वाला नियम, तय लिमिट से ज्‍यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना, जान लें नया नियम

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वालें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सख्‍त है। रेलवे अब अपने...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵