back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनीष तिवारी के GenZ और Nepo Kids बयान को BJP ने राहुल गांधी से जोड़ा, कांग्रेस नेता को देनी पड़ी सफाई

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के GenZ और Nepo Kids पर किए गए पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता के बयान को बीजेपी ने राहुल गांधी से जोड़ा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एशियाई देशों में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने वंशवाद और Nepo Kids (नेपोटिज्म) पर बढ़ते गुस्से की बात की। इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में बहस का माहौल पैदा कर दिया। बीजेपी ने मनीष तिवारी के बयान को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बताते हुए जोड़ दिया। मनीष तिवारी ने कई एशियाई देशों में हुए तख्तापलट और सरकारों के बदलाव को लेकर राजनीतिक असंतोष की ओर ध्यान आकर्षित किया था। बयान को लेकर अब राजनीतिक बहस छिड़ गई है, जिसके बाद अब कांग्रेस नेता को इस पोस्ट पर स्पष्टीकरण देना पड़ा। 

मनीष तिवारी का बयान


कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जनरेशन X, Y, Z अब किसी भी विशेषाधिकार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, जुलाई 2024 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सितंबर 2025 में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का उदाहरण देते हुए कहा कि ये घटनाएं इस बदलाव की मिसाल हैं। मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड्स ने पारंपरिक वंशवाद को चुनौती दी है और इसे ध्वस्त किया है।

BJP ने मनीष तिवारी के बयान को राहुल गांधी से जोड़ा


बीजेपी ने मनीष तिवारी के बयान को सीधे राहुल गांधी से जोड़ दिया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि G-23 बागी गुट के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भारतीय राजनीति के सबसे बड़े ‘Nepo Kid’ राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। अमित मालवीय ने आगे कहा कि GEN Z को तो छोड़िए, कांग्रेस के अपने दिग्गज भी राहुल गांधी की राजनीति से परेशान हो गए हैं। अब विद्रोह पार्टी के अंदर से ही उठ रहा है।

मनीष तिवारी को BJP के आरोपों के बाद सफाई देना पड़ी


अमित मालवीय के बयान का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद सिर्फ कुछ लोगों को आगे बढ़ते देखना है। उन्होंने कहा कि यह बहस केवल कांग्रेस और बीजेपी के राजनीतिक झगड़े तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दक्षिण और पूर्वी एशिया में हो रहे बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है।


Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...