back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र की 50 हजार बालिकाओं ने लिखे शिवराज को पत्र

भोपाल, 9 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरूआत हो गई है। इस योजना को लेकर राज्य की 50 हजार बालिकाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अपनी जिंदगी में आए बदलाव का जिक्र किया है। प्रदेश की 50 हजार से अधिक बेटियों ने चिट्ठी लिखकर लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने से अपनी अध्ययन यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि, बेटियों, मेरे रहते हुए तुम्हारी पढ़ाई की राह में कोई बाधा नहीं आ पायेगी। तुम पढ़ो, आगे बढ़ो, मेरी शुभकामनाएं, आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री चौहान को मयरीन खान नाम की बेटी ने भी पत्र लिखा, जिससे चौहान ने फोन पर बात भी की। मायरीन ने अपने पत्र में बेटियों पर स्वलिखित कविता और योजना के बाद समाज के ²ष्टिकोण में आये परिवर्तन की बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने मायरीन से दूरभाष पर बात की और उसका हालचाल जाना। साथ ही बालिका के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। इस योजना की शुरुआत से अब तक 42 लाख से अधिक बालिकाएं लाडली लक्ष्मी की श्रेणी में आ चुकी हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...