back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महागठबंधन पर बरसे ओवैसी, बोले -हमने 6 सीटें मांगी थीं, अब बिहार की जनता देख रही BJP की B टीम कौन?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में अपनी 'सीमांचल न्याय यात्रा' की शुरूआत कर दी है। यात्रा के दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया। किशनगंज पहुंचे ओवैसी ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहते थे, तो उन्होंने कहा कि हमने छह सीटों की मांग की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अब बिहार की जनता देख रही है कि BJP की B टीम कौन है।

असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी इस बार बिहार में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम अप्रैल में बिहार आए थे और तभी स्पष्ट कर दिया था कि AIMIM पूरी तरह चुनाव लड़ेगी। हम चार दिन तक सीमांचल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंग्स और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। AIMIM की यह सीमांचल यात्रा पार्टी के मजबूत मुस्लिम बहुल इलाकों में पकड़ और प्रभाव को दोबारा साबित करने की रणनीति मानी जा रही है।

गठबंधन पर क्‍या बोले ओवैसी ?

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के सीमांचल दौरे के दौरान महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखा था और मीडिया के जरिए भी संदेश भेजा गया था कि AIMIM महागठबंधन में शामिल होना चाहती है। ओवैसी ने कहा कि हमने सिर्फ 6 सीटों की मांग की थी, लेकिन आज तक हमें कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर महागठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने तो अपना फर्ज निभाया है, अब बिहार की जनता देख रही है कि असली में भाजपा को कामयाबी कौन दिलाना चाहता है। वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि AIMIM बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने साफ़ कहा कि जब लिस्ट जारी होगी तब सबको पता चल जाएगा। गठबंधन को लेकर भी उन्होंने कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी। 

‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद पर दी प्रतिक्रिया

असदुद्दीन ओवैसी ने आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान पैगम्बर मोहम्मद साहब से मोहब्बत करता है क्योंकि यह उनके ईमान का हिस्सा है। ऐसे में पोस्टर लगाने से मना करना पूरी तरह से गलत है। इसके साथ ही जब उनसे तेजस्वी यादव द्वारा डिग्रीधारी युवाओं को पहले रोजगार देने के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो असदुद्दीन ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें पहले ये बताना चाहिए कि बिहार में कुल कितने युवा स्नातक पास हैं। इस बातचीत के दौरान AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵