back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीवी की खेती से होगी काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत

पौड़ी, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के किसानों की आजीविका को कीवी की खेती से मजबूती मिलेगी। जिले के उद्यान विभाग ने किसानों को कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया है। इस वर्ष जिले में जिला योजना व उद्यान मिशन के तहत 17 हेक्टेयर भूमि में कीवी की खेती शुरू की गई है जिसमें 60 किसान जुट गए हैं। जिले में एलिसन, हवाड, मांटी, तामुरी, एबॉट, ब्रूनो आदि उन्नत प्रजातियों की कीवी रोपी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ में किसानों की आर्थिकी को कीवी की खेती से मजबूती मिलेगी। जिले में किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से थलीसैण, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर, कल्जीखाल, पौड़ी व कोट ब्लाक में कीवी की खेती शुरू की गई है। इन विकास खंडों में जिला योजना के तहत 15 हेक्टेयर व उद्यान मिशन के तहत 2 हेक्टेयर भूमि पर कीवी रोपी गई है। जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कीवी मूल रुप से न्यूजीलैंड का फल है। इसे चाइनीज गूजवेरी भी कहा जाता है। जलवायु के बदले परिवेश में कीवी की खेती पहाड़ में संभावनाओं से भरी है। कीवी से प्रति इकाई क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन व लाभ मिलता है। जंगली जानवरों से सुरक्षित कीवी पोषक तत्वों से भरपूर है जिसका भंडारण भी देर तक किया जा सकता है। डा. कुमार ने बताया कि कीवी रोपने के तीसरे साल उत्पादन देना शुरू हो जाता है। रोपण के लिए दिसम्बर व जनवरी माह उपयुक्त होता है। उन्होंने बताया कि जिले में 60 किसान कीवी की खेती से जुड गए हैं। साथ ही सात समूह भी बनाए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵