back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पीकर ने पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट किया

11/05/2021 रांची, 11 मई (हि. स.)। झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने विधानसभा के प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य एवं आज अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनके आकस्मिक निधन के समाचार से दुखी हूं। वे मृदुभाषी और शालीन व्यक्ति थे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस विकट घड़ी में ईश्वर दुःख सहने की शक्ति दें। वहीं, राज्य के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह के असामयिक निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होने स्व सिंह की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में पत्रकारों को नीतीश कुमार की सौगात! अब हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई अहम घोषणाएं कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵