back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए आईआईटी हैदराबाद और सुजुकी के बीच करार

हैदराबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), हैदराबाद और जापान की वाहन निर्माण कंपनी सुजुकी मोटर ने सुजुकी इनोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए करार किया है। आईआईटी हैदराबाद और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने इनोवेशन सेंटर की स्थापना के लिए तीन साल का करार किया है। यह सेंटर भारत और जापान के लिए नवोन्मेष सृजन के लक्ष्य के साथ दोनों संगठनों के बीच जानकारियां साझा करने का मंच उपलब्ध करायेगा। यह सेंटर कौशल विकास और दोनों देशों के बीच मानव संसाधन के हस्तांतरण में भी मदद करेगा। आईआईटी हैदराबाद ने कहा है कि इस सेंटर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी इस साल दूसरी तिमाही में लांच करने की योजना है। आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रोफेसर बी एस मूर्ति ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य भारत और जापान के समाज में समावेशी मूल्य सृजन है। आईआईटी हैदराबाद भारत और जापान में मोबिलिटी और उससे इतर की चुनौतियों के समाधान के लिए सुजुकी मोटर और अन्य इच्छुक हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵