back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में तिब्बती बस्ती शिविर में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव

मैसूर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों में मैसूर जिले के बाइलाकुप्पे में तिब्बती लामा शिविर में 23 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आवासीय कैंप को सील कर दिया गया है और सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शरथ ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तिब्बती शिविर का दौरा किया। शिविर में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए और सावधानी बरतने के लिए बस्ती के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बाइलाकुप्पे धर्मशाला के बाद तिब्बत के बाहर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तिब्बती बस्ती है। यह मैसूर शहर से 80 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बस्ती में सभी प्रमुख तिब्बती बौद्ध परंपराओं में कई मठ और मंदिर हैं जो पूरे भारत में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कोविड के प्रकोप के बाद अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। इसके अलावा कोविड संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केरल में सबरीमाला यात्रा से लौटने वालों का आरटी-पीसीआर परीक्षण करें, खासकर मैसूर जिले के गांवों में। अधिकारियों को उन व्यक्तियों पर 10 दिनों तक निगरानी रखने का भी निर्देश दिया जाता है क्योंकि केरल में अभी भी कोविड संक्रमण की दर अधिक है। इस बीच, कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एक और सकरुलर जारी कर उच्च जोखिम वाले देशों से अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल), मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और राज्य के अन्य हवाई अड्डों के परिसर में आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵