back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज्ञान प्रकाश जालान के निधन पर भाजपा ने किया शोक प्रकट

10/05/2021 रांची, 10 मई (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने आरएसएस के रांची विभाग के पूर्व संघचालक ज्ञान प्रकाश जालान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे, समाजसेवी, हमारे मार्गदर्शक ज्ञान प्रकाश जालान का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ज्ञान प्रकाश जालान के निधन पर विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आरएसएस के रांची विभाग के संघचालक रहे ज्ञान प्रकाश जालान के निधन की सूचना से मन व्यथित है। वो कोरोना से जंग हार गए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन दुःखद है अब हमारे बीच नहीं रहें। उनके स्थान को कभी भरा नहीं जा सकता है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ज्ञान प्रकाश जालान के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों का यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵