back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एम्बुलेंस का अधिक किराया वसूलने पर होगी एफआईआर

ललितपुर,10 मई ( हि. स. ) । महामारी के दौर में जिले में एम्बुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया है और उसकी सूची भी जारी कर दी गई है। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने इसकी घोषणा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोविड के मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस चालकों, स्वामियों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने नॉन ए.सी. एम्बुलेंस के लिए 500 रुपये प्रति 10 किलोमीटर की दूरी तक व उसके पश्चात 25 रुपये प्रति किमी की दर तय की है। इसी तरह ए.सी. एम्बुलेंस के लिए 500 रुपये प्रति 10 किमी दूरी तक व उसके पश्चात 30 रुपये प्रति किमी निर्धारित किया गया है। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन का प्रयोग करने पर 5 रुपये प्रति किमी की दर से एवं वेंटीलेटर का प्रयोग करने पर 15 रुपये प्रति किमी अतिरिक्त दर तय की गयी है। निर्धारित दर से अधिक धनराशि लिये जाने की शिकायत पुलिस हेल्पलाईन नम्बर-112 व ट्रैफिक हेल्पलाईन नम्बर-1073 व 9454417456 एवं 05176-272944 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। उसके बाद ऐसे लोगों पर एफआईआर की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार / कुन्दन / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵