back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पॉजिटिविट अन्लीमिटेड: हम जीतेंगे’ व्याख्यान श्रृंखला में संघ प्रमुख देंगे संदेश

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल से 11 से 15 मई के बीच कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सकारात्मक संदेश देने के लिए व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन दो महानुभाव सोशल मीडिया के जरिए लगभग 15-15 मिनट तक व्याख्यान देंगे। 15 मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालकर मोहन भागवत संबोधन करेंगे। संघ के प्रचार विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए ‘पॉजिटिविट अन्लीमिटेड: हम जीतेंगे’ व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यान श्रृंखला अक्षय तृतीय के अवसर पर 11 से 15 मई तक आयोजित है। इस व्याख्यान माला के पीछे मूल भाव डर, निराशा, लाचारी और नकारात्मकता को दूर कर आत्मविश्वास पैदा करना और कोविड-19 के बाद लोगों को आगामी प्रयासों के लिए प्रेरित करना है। व्याख्यान श्रृंखला में क्रमशः 11 मई को सद्गुरु जग्गी वासुदेव व मुनिश्री प्रमाणसागर, 12 मई को श्री श्री रविशंकर व अज़ीम प्रेमजी, 13 मई को पूजनीय शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती व पद्म विभूषण सोनल मानसिंह, 14 मई को आचार्य विद्यासागर व पूज्य महंत संत ज्ञानदेव सिंह संबोधित करेंगे। व्याख्यान श्रृंखला का समापन 15 मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ होगा। आरएसएस की ‘सकारात्मकता असीमित’ पहल में कोविड -19 की प्रचलित चुनौतियों और नकारात्मकता को संबोधित करने की कोशिश की जाएगी। इसमें व्याख्यानों के माध्यम से श्रेष्ठ जन समाज को आध्यात्मिकता, धार्मिक चर्चा, मानसिक स्वास्थ्य से लेकर जीवन को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न पहलुओं पर संदेश देंगे। इसका प्रसारण ‘विश्व संवाद केन्द्र भारत’ के यूट्यूब और फेसबुक अकाउंट से शाम 4.30 से 5 बजे से किया जाएगा। आरएसएस के मार्गदर्शन में बनी कोविड रिस्पांस टीम व्याख्यान श्रृंखला का समन्वय करेगी। इस टीम ने कोविड के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए कई पहल की हैं। टीम का मानना है कि समन्वय के साथ एकजुट होकर किए गए प्रयासों से कोरोना बीमारी से पार पाया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵