back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मई में घर-घर जाकर बिजली की रीडिंग नहीं लेंगे कार्मिक, औसत राशि का आएगा बिल

जयपुर, 10 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न खतरे से कर्मचारियों व विद्युत उपभोक्ताओं के जीवन की सुरक्षा के मध्यनजर विद्युत वितरण निगमों द्वारा उपभोक्ताओं को विभिन्न सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से प्रदान की जा रही है। इसके तहत विद्युत संबंधित सभी समस्याओं के समाधान, वास्तविक रीडिंग का बिल प्राप्त करने व बिल जमा कराने की सुविधा ऑनलाईन प्रदान की जा रही है। विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि डिस्कॉम कर्मचारियों की सुरक्षा व जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए है कि मई में घर-घर जा कर मीटर रीडिंग का कार्य स्थगित रहेगा। केवल बहुत ही आवश्यक होने पर सतर्कता जांच के लिए व सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए ही निगम कर्मचारी उपभोक्ता के परिसर पर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मई 2021 में विद्युत बिल औसत आधार पर जारी किया जाएगा, जिसका समायोजन आगामी माह के बिल में वास्तविक रीडिंग के आधार पर किया जाएगा। स्मार्ट मीटर व एएमआर मीटरिंग में जहां स्वत: वास्तविक रीडिंग प्राप्त होती है ऐसे उपभोक्ताओं को वास्तविक रीडिंग के अधार पर बिल जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को यह सुविधा भी प्रदान की जा रही है कि वे अपने मीटर की फोटो, के. नम्बर के साथ डिस्कॉम की वेबसाईट या मोबाईल एप पर भेजने पर वास्तविक रीडिंग का बिल प्राप्त कर सकते है अथवा बिल को संशोधित करवा सकते है। इसके साथ ही उपभोक्ता ऑनलाईन माध्यम से अपने बिल का भुगतान भी कर सकते है। जयपुर डिस्कॉम के उपभोक्ता बिजली मित्र एप, बिजली मित्र डॉट कॅाम पर उपलब्ध सेल्फ बिल जनरेशन की सुविधा का लाभ उठा सकते है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए है कि अप्रैल व मई में जारी बिल की बकाया राशि के आधार पर किसी भी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन 31 मई 2021 तक नहीं काटा जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं व आमजन से अपील की है कि वे विद्युत निगम के कार्यालय में आने के स्थान पर घर पर रह कर ही डिस्कॅाम्स द्वारा प्रदान की जा रही आनलाईन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विद्युत संबधित समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नम्बर जयपुर डिस्कॉम 18001806507, जोधपुर डिस्कॉम 18001806045 और अजमेर डिस्कॉम 18001806565 पर बात करें। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵