back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्याम स्मृति वन बांट रहा गिलोय काढ़ा

10/05/2021 उत्तरकाशी, 10 मई (हि.स.)। श्याम स्मृति वन व पर्यावरण समिति ने कोरोना की दूसरी लहर में कोविड केअर सेंटरों से लेकर जिला अस्पताल व जिले के विभिन्न हिस्सों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिये गिलोय का हजारों लीटर काढ़ा तैयार कर इसे मुफ्त बांटने का कार्य फिर शुरू कर दिया है। हिमालय प्लांट बैंक के कुछ शिक्षकों द्वारा भी इस कार्य मे सहयोग देकर मदद की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग व आयुष मंत्रालय द्वारा भी कोरोना से बचाव और इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिये आयुर्वेदिक काढ़े के सेवन की सलाह दी जा रही है, जिसमे गिलोय का काढ़ा भी शरीर मे रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। श्याम स्मृति वन के प्रताप पोखरियाल ने कोरोना की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर में अब तक हजारों लीटर गिलोय का काढ़ा कोविड से लड़ने के लिये मुफ्त बांट दिया है और इसे बांटने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। जिला चिकित्सालय से लेकर कोविड केअर सेन्टर नेताला, जीएमवीएन समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी उनके द्वारा निःशुल्क गिलोय दिया ज रहा है। इस बीच श्याम स्मृति वन के प्रताप पोखरियाल व जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. प्रेम पोखरियाल द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को सैकड़ों गिलोय के जूस की बोतलें भेंट की गई। डॉ. पोखरियाल का कहना है कि गिलोय में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। उन्होंने बताया कि गिलोय का नियमित सेवन न सिर्फ कोविड बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election 2025: बिहार में CM की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? JDU नेता श्याम रजक ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵