back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मारीच की तरह घुसा था, गोली लगते ही माफी मांगने लगा, दिशा पाटनी मामले में योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ के लोक भवन में कहा कि, बरेली में धटित महिला अपराध में शामिल एक अपराधी मारीच की तरह दूसरे राज्य से वेश बदलकर यूपी आया था और गोली लगते ही माफी मांगने लगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की महिला सुरक्षा के प्रति सख्त रुख के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिशा पाटनी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में एक शूटर की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार आरोपी को राक्षस ‘मारीच’ से तुलना करते हुए कहा कि यह अपराधी दूसरे राज्य से यूपी में ‘मारीच’ की तरह घुसा था, लेकिन पुलिस की गोली लगते ही उसने माफी मांगते हुए कहा कि वह गलती से यूपी आ गया और अब दोबारा ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।

लोक भवन, लखनऊ में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा, “हर उस अपराधी को राज्य से बाहर जाना होगा जो महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालता है। हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

एक दिन पहले बरेली में पुलिस का बड़ा कारनामा

बता दें, शुक्रवार शाम बरेली के शाही क्षेत्र में पुलिस ने गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों से मुठभेड़ कर एक बदमाश रामनिवास उर्फ दीपू को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। रामनिवास राजस्थान के जैतारण का रहने वाला है। उसके साथी अनिल को भी गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने के बाद दीपू जमीन पर कराहता रहा, लेकिन फिर लंगड़ाते हुए पुलिस से माफी मांगता भी दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह कहता है, “अब बाबा के यूपी कभी नहीं आएंगे सर।”

पुलिस ने इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जो कुछ ही घंटों में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तारी में बदल गया। बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी के पास से .32 बोर पिस्तौल, चार कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। पूछताछ में रामनिवास ने गोलीबारी की संलिप्तता कबूल की है।

सख्ती से होगी कार्रवाई, गैंगस्टर बनने वालों पर कड़ी नकेल

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 12 सितंबर को रिटायर्ड डीएसपी के घर हुई फायरिंग के मामले में गाजियाबाद में दो आरोपियों की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गिरफ्तार किए गए हैं। रामनिवास और अनिल शाही इलाके में मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए हैं। अनिल लंबे समय से शूटरों अरुण और रविंद्र के संपर्क में था और गैराज से वाहनों की सप्लाई करता था। उसकी विस्तृत जांच के लिए टीम सोनीपत भी भेजी जाएगी।

इस मामले की जांच एसपी सिटी के नेतृत्व में चल रही है। अब तक करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज और 250 से अधिक होटल-ढाबों की जांच हो चुकी है। सोशल मीडिया और सर्विलांस टीम लगातार निगरानी कर रही है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में अपराधियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...