back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छोटे कस्बों, देहातों में तेजी से कोरोना महामारी फैलने की मिल रही खबरें : मायावती

लखनऊ, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को एक बार फिर ट्वीट कर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि छोटे कस्बों देहातों में तेजी से कोरोना महामारी फैलने की खबरें मिल रही है। लोग काफी दहशत में है। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। इसके साथ ही अभी हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा आम चुनाव खत्म हुए वहां शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि वहां की राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शीघ्रता से अमल में लाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने अभी हाल ही में राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई और बंटवारे को लेकर फैसला दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵