back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

58 फीसदी ट्विटर फॉलोअर्स ने मस्क को टेस्ला के 10 फीसदी स्टॉक बेचने को कहा

सैन फ्रांसिस्को, 8 नवंबर (आईएएनएस)। एलन मस्क के ट्विटर पोल में भाग लेने वाले 58 फीसदी फॉलोअर्स ने उनसे इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में अपना 10 फीसदी स्टॉक (24 अरब डॉलर मूल्य) बेचने के लिए कहा है। एलन मस्क ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर एक सर्वेक्षण में अपने ट्विटर फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या उन्हें अधिक कर का भुगतान करने के लिए टेस्ला स्टॉक बेचना चाहिए। इस पर 35 लाख से अधिक फॉलोअर्स में से 57.9 प्रतिशत ने हां कहा तो 42.1 प्रतिशत ने नहीं को लेकर मतदान किया। मस्क ने ट्वीट किया, कर से बचने के साधन के रूप में हाल ही में अवास्तविक लाभ हुआ है, इसलिए मैं अपने टेस्ला स्टॉक का 10 प्रतिशत बेचने का प्रस्ताव रखता हूं। रविवार को एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, मैं इस चुनाव के परिणामों का पालन करूंगा, चाहे जो भी हो। मैं कहीं से नकद वेतन या बोनस नहीं लेता हूं। मेरे पास केवल स्टॉक हैं, इसलिए मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से करों का भुगतान करने का एकमात्र तरीका स्टॉक बेचना है। मस्क अमेरिका में सार्वजनिक रूप से कारोबार वाली संपत्तियों पर अप्राप्त लाभ पर कर लगाने के प्रस्ताव के मुखर आलोचक थे। अमेरिकी सीनेटर रॉन विडेन (डी-ओरेगन) ने मस्क को जवाब दिया, दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति किसी भी कर का भुगतान करता है या नहीं, यह ट्विटर पोल के परिणामों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। यह अरबपतियों के आयकर का समय है। फिलहाल टेस्ला में मस्क की 10 फीसदी हिस्सेदारी करीब 24 अरब डॉलर की है, जिस पर उन्हें कर चुकाना होगा। मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि अगर मस्क को टेस्ला के कई शेयरों को बेचना है, तो उनकी कीमत पर महत्वपूर्ण नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...