back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्य मंत्री खांडू आइपीएस परिवीक्षाको से मिले

इटानगर ,03अप्रैल (हिं. स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने 2018 और 2019 बैच के आइपीएस परिवीक्षकों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री बमांग फेलिक्स, गृह मंत्री की सलाहकार न्यामार कारबाक, डीजीपी आरपी उपाध्याय और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षकों से कहा कि देश के लिए सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने प्रतिष्ठित पुलिस सेवा में शामिल होने के लिए युवा अधिकारियों की सराहना की। खांडू ने कहा कि आईपीएस परिवीक्षार्थियों ने अपने प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए अपनी इच्छाओं को बढ़ाया। अब उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आइपीएस एक उच्च सम्मानित सेवा है, और इसका सम्मान हमेशा बनाए रखना आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों की शारीरिक फिटनेस पर जोर देते हुए, सीएम ने कहा कि जब भी जिलों के दौरे पर जाते हैं, तो वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ सुबह की सैर में भाग लेते हैं ताकि उनके फिटनेस स्तर का परीक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्दीधारी कर्मियों को भीड़ से अपने अनुशासित चरित्र के साथ मिलना चाहिए और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। सीएम ने अरुणाचल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता पर भी बात की। हिन्दुस्तान समाचार/ तागू/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, IPS और नेताओं की मची धूम, बारात और करीबियों की जांच शुरु

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानुपर के चर्चित पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर रहे निलंबित ऋषिकांत शुक्ला एक बार फिर चर्चा में है।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵