back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुसीबत में फंसे एल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर भी ED की गाज, शूटिंग में सांपों के इस्तेमाल से बढ़ी मुश्किलें

ईडी ने ‘कोबरा कांड’ में यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया पर कार्रवाई करते हुए पीएमएलए के तहत चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें सांपों के अवैध इस्तेमाल और 55 लाख रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ‘कोबरा कांड’ के बाद अब उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने पीएमएलए की विशेष अदालत में एल्विश यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस केस में पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया और चंडीगढ़ की स्काई डिजिटल कंपनी का भी नाम शामिल है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक म्यूजिक वीडियो में सांपों और इगुआना जैसे दुर्लभ वन्यजीवों का इस्तेमाल किया था। ईडी की जांच में यह मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के उल्लंघन से जुड़ा पाया गया। यह वही मामला है जिसे लेकर पहले नोएडा में “कोबरा कांड” नाम से बड़ी चर्चा हुई थी।

ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, कोर्ट में होगी सुनवाई

गुरुग्राम की पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में ईडी ने बताया है कि एल्विश यादव, फाजिलपुरिया और स्काई डिजिटल कंपनी ने अवैध गतिविधियों से कमाई गई रकम का उपयोग किया। जानकारी के अनुसार, फाजिलपुरिया के चर्चित गाने ‘32 बोर’ से करीब 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। इसी रकम से बिजनौर में 3 एकड़ जमीन खरीदी गई, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।कोर्ट जल्द ही इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एल्विश यादव और फाजिलपुरिया को तलब कर सकती है।

ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की है। दोनों के बैंक खातों से 3 लाख रुपये जब्त किए गए हैं, जबकि स्काई डिजिटल कंपनी के खाते से 2 लाख रुपये फ्रीज़ किए गए हैं।

एल्विश यादव की यूट्यूब कमाई भी जांच के घेरे में

ईडी ने यह भी खुलासा किया कि एल्विश यादव के यूट्यूब चैनल Elvish Yadav Vlogs से उस विवादित वीडियो के जरिए 84 हजार रुपये की कमाई हुई थी। यह रकम आईसीआईसीआई बैंक में जमा हुई थी, जहां एल्विश के कुल 5.61 करोड़ रुपये की यूट्यूब अर्निंग्स दर्ज हैं। ईडी ने फिलहाल इस रकम को फिक्स्ड डिपॉज़िट के रूप में फ्रीज़ कर दिया है।

पहले भी घिरे थे विवादों में

बता दें कि कुछ समय पहले ही एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जब उनके परिजन अंदर मौजूद थे। हालांकि, वे किसी तरह सुरक्षित बच गए थे। इससे पहले नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड में एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर वीडियो शूट के दौरान सांपों का अवैध उपयोग करने का आरोप लगा था।

लगातार बढ़ रही हैं मुश्किलें

बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी। वे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के साथ लगातार एक्टिव हैं। लेकिन अब ईडी की कार्रवाई से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि अदालत में एल्विश यादव और फाजिलपुरिया इस मामले में अपनी कानूनी सफाई कैसे पेश करते हैं।

ईडी ने सांपों के अवैध इस्तेमाल के मामले में एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया पर चार्जशीट दाखिल की है। जांच में 55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त हुई और वीडियो से हुई कमाई को भी फ्रीज़ कर दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...