back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्बिया में नवंबर के बाद से कोरोना के सबसे कम नए मामले

बेलग्रेड, 10 मई (आईएएनएस) सर्बिया में बीते 24 घंटों में कोरोना के 834 नए मामले दर्ज किए गए, जो कि पिछले नवंबर के बाद सबसे कम नए कोरोना मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। नए मामलों 9,389 परीक्षणों के बाद सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस बीच, कोरोना से 19 लोगों की मौत हो गई है, जिससे यहां मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6558 हो गई है। मंत्रालय ने कहा, महामारी की शुरूआत के बाद से 3,929,245 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 700,408 कोरोनो संक्रमित पाए गए। मार्च के मध्य में प्रति दिन 5,500 तक नए संक्रमण के बाद घटती संख्या एक राहत का संकेत है। सर्बिया ने यूरोप में अन्य जगहों से पहले एक व्यापक आबादी का टीकाकरण शुरू कर दिया था, जिसकी बदौलत अन्य निमार्ताओं के टीकों के अलावा चीन से साइनोफार्मा वैक्सीन की खरीद शुरू हुई। वर्तमान में अस्पताल में 3,827 लोग हैं, जिसमें से 137 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵