back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिवहन मंत्री खाचरियावास पहुंचे फोर्टिस हॉस्पिटल, तय दरों में इलाज नहीं करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

– मंत्री ने प्राइवेट अस्पतालों को अधिक वसूली के विरुद्ध दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जयपुर, 09 मई (हि.स.)। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को फोर्टिस अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती मरीजों के परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने फोर्टिस अस्पताल का जायजा लिया और कोरोना इलाज में कितनी दरें वसूल की जा रही हैं, इन सब की जानकारी प्राप्त करते हुए फोर्टिस अस्पताल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी मरीज इलाज के अभाव में वापस नहीं जाना चाहिए। पैसों के आधार पर किसी भी मरीज का इलाज नहीं रोका जाना चाहिए, यदि पैसों के मोल भाव के आधार पर किसी मरीज ने दम तोड़ा तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। खाचरियावास ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल को सरकार ने नाम मात्र की दर पर जमीन इसलिए दी थी कि फोर्टिस अस्पताल शर्तों के आधार पर 25 प्रतिशत मरीजों का इलाज मुफ्त करेगा और पिछली बार कोरोना संकट के समय में गजट नोटिफिकेशन जारी भी कर दिया गया था। प्राइवेट अस्पतालों की दरें कोरोना मरीजों को लेकर निर्धारित कर दी गई थी ऐसे में यदि कोई भी निर्धारित दरों से ज्यादा कोरोना मरीजों के इलाज में वसूली करेगा तो वह पूरी तरह से गैरकानूनी है। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना हमारी जिम्मेदारी है। खाचरियावास ने कहा कि बड़े अस्पतालों की बड़ी जिम्मेदारी है अब तक तो बड़े अस्पतालों को और छोटे अस्पतालों को भी ऑक्सीजन प्लांट लगा लेनी चाहिए थे। यह वक्त है वार स्तर पर काम करने का, इसलिए कोई भी अस्पताल इलाज के अभाव में मरीज को बाहर नहीं निकाले। यदि बेड फुल है उसको फर्स्ट ऐड देकर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाकर दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करें। राजस्थान में किसी भी मरीज को तड़पने के लिए सड़क पर छोड़ना मानवता के हिसाब से ठीक नहीं है। इसलिए सबको जिम्मेदारी के साथ सेवा भावना के साथ मरीजों का इलाज करना होगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों को भी यह तय कर लेना चाहिए यह समय पैसा कमाने से ज्यादा सेवा करने का है और इस वक्त जो सेवा करेगा भगवान उसके आगे बढ़ने के रास्ते अपने अपने आप बढ़ाएगा। मंत्री खाचरियावास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में यह तय करें कि कहीं भी सरकारी निर्धारित दरों से ज्यादा वसूली नहीं हो। यदि कहीं प्राइवेट अस्पताल सरकार की दरों से अधिक वसूली कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵