back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हुमा कुरैशी की महारानी का प्रीमियर 28 मई को होगा

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी आगामी वेब सीरीज महारानी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया। सीरीज की स्ट्रीमिंग 28 मई से होगी। अभिनेत्री का कहना है कि यह किरदार उनके लिए खास है क्योंकि इससे उन्हें एक कलाकार के रूप में खुद को तलाशने में मदद मिली। वह कहती हैं, अक्सर ऐसा नहीं होता है कि एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए आप एक कलाकार के रूप में चरम पर पहुंच जाते हैं। रानी भारती, एक ऐसी भूमिका रही है, जो मुझे उन चीजों का पता लगाने के लिए मिली है, जो मैंने पहले कभी नहीं की। अभिनेत्री को भरोसा है कि दर्शकों को सीरीज पसंद आएगी। हुमा ने कहा, उनकी दुर्लभता और धैर्य की यात्रा है जो निश्चित रूप से दर्शकों अपने से जोड़ेगी। मैं सुपर उत्साहित हूं और शो के जल्द ही शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। शो की कहानी वर्तमान मुख्यमंत्री राज्य की राजनीतिक मशीनरी को कैसे बाधित करते हैं, उसके इर्द गिर्द घूमती है। यह शो करण शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है और इसमें सोहम शाह, अमित सियाल और विनीत कुमार भी हैं। शो सोनीलिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। –आईएएनएस एमएसबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 Premiere में हाई-वोल्टेज ड्रामा, करण पटेल और सिद्धार्थ की गंदी लड़ाई, नया प्रोमों भी हुआ रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 फरवरी से शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने पहले ही एपिसोड में दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो की...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵