back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में हंगामा, फेंकी चप्पल

भुवनेश्वर, 03 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा में शनिवार को खनिज घोटाले को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति न मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और विधानसभा अध्यक्ष की ओर चप्पल और ईयर फोन फेंके। कांग्रेस ने आज खनिज घोटाले को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया जिस पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने अनुमति नहीं दी। इसी से नाराज होकर कांग्रेस विधायक सदन के बीच में हंगामा करने लगे। इसी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम पर चप्पल, ईयर फोन फेंके गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी। इस संबंध में भाजपा विधायक विष्णु सेठी ने कहा कि खनिज घोटाले को लेकर चर्चा नहीं करायी गई। धान की खरीद को लेकर भी चर्चा नहीं होने दी गई। विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। अलोकतांत्रिक तरीके से बिल पारित करवाया जाना दुख का विषय है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह वीडियो फुटेज देखकर सम्बंधित विधायकों पर कार्रवाई करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵