back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

09/05/2021 दुमका, 09 मई (हि.स.)। डिस्क कनेक्शन लगाने के दौरान छत से गिरने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के राखाबानी मुहल्ले में शनिवार देर रात को घटी। मृतक व्यक्ति दीपक साह है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने घर में डिस्क कनेक्शन को लेकर एंटिना लगा रहा था। उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके घर में गंभीर चोट आयी। गंभीर अवस्था में परिजन उसे फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक अपने घर में सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपक के मौत से बच्चों समेत परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। दीपक की दो छोटे-छोटे बेटियां, पत्नी समेत भरापुरा परिवार है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...