back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहम्मद शमी के कोच ने BCCI पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘फिटनेस सिर्फ बहानेबाजी है, ये फैसला…’

मोहम्मद शमी के कोच ने बीसीसीआई चयन समिति पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शमी को टीम इंडिया से बाहर रखने का फैसला पूर्वनिर्धारित बताया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में चयन न होने को लेकर मोहम्मद शमी का मामला गरमाता जा रहा है। रणजी ट्रॉफी 2025/26 के अपने पहले तीन मैचों में 15 विकेट लेने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

मोहम्मद शमी के निजी कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने इस फैसले पर खुलकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को नजरअंदाज करने का मन बना लिया है और फिटनेस को लेकर उठाए गए बहाने केवल बहानेबाजी हैं। मोहम्मद बदरुद्दीन ने जोर देकर कहा कि शमी पूरी तरह से फिट हैं और उनकी हालिया प्रदर्शन इसे साबित करता है। इस बयान के बाद चयन प्रक्रिया और BCCI के निर्णयों पर बहस और भी तेज होने की संभावना है।

मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने पर कोच बदरुद्दीन ने BCCI पर लगाया आरोप

मीडिया को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद शमी के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बीसीसीआई और चयन समिति पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा “वे उसे नजरअंदाज कर रहे हैं, यह साफ है। मुझे इसके अलावा कोई और वजह समझ नहीं आती। वह बिल्कुल फिट हैं। जब कोई खिलाड़ी दो मैचों में 15 विकेट ले लेता है, तो वह अनफ़िट कैसे हो सकता है? चयनकर्ता बस उसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह तो वही बता सकते हैं।”

मोहम्मद बदरुद्दीन ने आरोप लगाया कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए शमी को बाहर रखने का फैसला पूर्वनिर्धारित किया था। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय शमी को पहले भारत ए के मैचों के लिए भी नहीं चुना गया था और बाद में सीनियर टीम से भी बाहर कर दिया गया। मोहम्मद बदरुद्दीन ने कहा “मुझे लगता है कि उन्होंने मन बना लिया है कि वे अभी उसे नहीं चुनेंगे। यह पूरी तरह से गलत है। टेस्ट टीम का चयन रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, टी-20 के आधार पर नहीं। लेकिन यहां ऐसा लगता है कि फैसले पहले से तय हैं।”

शमी का रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन 

पिछली बार मोहम्मद शमी को टीम इंडिया से बाहर करने का कारण फिटनेस बताया गया था। लेकिन अब शमी बंगाल टीम के लिए रणजी ट्रॉफी 2025/26 में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अपने हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने 7 विकेट और गुजरात के खिलाफ 8 विकेट लिए। केवल दो मैचों में कुल 15 विकेट लेने के बावजूद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि मोहम्‍मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल हो सकते हैं। लेकिन चयन समिति ने उन्हें टीम में नहीं रखा, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...